जगदलपुर: वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा, राष्ट्र भाव का शाश्वत मंत्र है वन्देमातरम्
मंत्री केदार कश्यप कश्यप ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक वंदेमातरम ने देशवासियों में राष्ट्र भक्ति, आत्मसम्मान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की अद्भुत चेतना जगायी है। बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय की यह अमर रचना स्वतंत्रता संग्राम के हर चरण में राष्ट्रप्रेम, आत्मबल व जनजागरण की प्रेरणा बनी।