पिपरा: बकरीद पर्व को लेकर हरिहरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, कई निर्देश जारी
Pipra, Palamu | May 24, 2026 हरिहरगंज थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर रविवार के शाम 6 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ मनीष कुमार सिन्हा तथा संचालन पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने किया। इस दौरान सीओ और थाना प्रभारी ने सभी समुदायों से बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।