भिनाय: अजमेर संभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. संपत सिंह जोधा ने राजकीय उपजिला चिकित्सालय बिजयनगर का किया औचक निरीक्षण
Bhinay, Ajmer | Apr 22, 2026 अजमेर संभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. संपत सिंह जोधा ने अचानक बुधवार दोपहर 2 बजे बिजयनगर उप जिला अस्पताल पहुंचे,उस समय अस्पताल स्टाफ चौक गया,जब अजमेर संयुक्त निदेशक डॉ. संपत सिंह जोधा ने अस्पताल के विभिन्न वार्डो,ओपीडी और दवा वितरण केंद्र,आयुष्मान योजना का बारीकी से जायजा लिया।उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।