कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक सख्ती का संकेत देते हुए बिहार पुलिस के डीआईजी सत्य प्रकाश ने सोमवार को शाम 4 बजे के करीब पीरो थाना का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर में अचानक बढ़ी हलचल से पुलिस महकमे में अनुशासन और जवाबदेही का संदेश साफ दिखा। निरीक्षण की शुरुआत थाना परिसर के निरीक्षण से हुई, जहां डीआईजी ने साफ-सफाई और आधारभूत व्यवस्थाओं को देखा।