राजगढ़: राजगढ़ में भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कृष्ण भाकर ने भाजपा छोड़ RLP में शामिल होने की बात कही
Rajgarh, Churu | Oct 19, 2026 पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेई व डॉ. सतीश पूनिया को आदर्श मानने वाले कृष्ण भाकर करीब दो दशक से भाजपा में विभिन्न पदों पर सक्रिय थे। भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री रहे कृष्ण भाकर ने बताया कि उन्होंने जिला परिषद से भाजपा टिकट की मांग की थी, लेकिन स्थानीय नेताओं ने उनका नाम पैनल में भी नहीं भेजा।इससे पहले पंचायती राज में BDC, DDC और सरपंच पद के लिए भी अनदेखी की।