कायमगंज: ग्राम पंचायत कुआं खेड़ा वजीर आलम की मजरा गंगईया में आजादी के 78 साल बाद भी बिजली जैसी मूलभूत सुविधा नहीं पहुंची
कायमगंज तहसील की ग्राम पंचायत कुआं खेड़ा वजीर आलम में मजरा गंगईया में आजादी के 78 साल भी बिजली जैसी मूलभूत सुविधा नहीं पहुंच पाई है। लगभग 1000 की आबादी वाला यह गांव आज भी अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर है। बिजली के अभाव में शिक्षा, घरेलू जीवन और पेयजल जैसी सुविधा पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं। शाम होते ही बिजली न होने से इस गांव में सन्नाटा पसर जाता है।