इटावा: बकेवर के लखना कस्बा से गुजरी भोगनीपुर नहर में मिले बालक के शव की नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Etawah, Etawah | Jun 2, 2025 बकेवर कस्बा के लखना से होकर गुजरी भोगनीपुर प्रखंड नहर में गुरुवार शाम को दस वर्षीय एक अज्ञात बालक का शव बहता हुआ स्थानीय लोगों द्वारा देखा गया था, सूचना पर पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शव कई दिन पुराना था, पुलिस ने शिनाख्त के काफी प्रयास किए लेकिन पहचान नहीं हो सकी थी, सोमवार को 72 घंटे पूरे होने पर दोपहर 3 बजे पीएम कराया गया।