जगदलपुर: कलेक्टर ने शहर के विकास कार्यों का निरीक्षण किया, सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण पर दिए आवश्यक निर्देश
कलेक्टर आकाश छिकारा ने शहर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क चौड़ीकरण, नाली निर्माण तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गुणवत्ता एवं समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।