कौंच: कैलिया में पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुई महिला पर हमला, कान फाड़कर सोने का बूंदा लूटने का आरोप, पुलिस से की शिकायत
Konch, Jalaun | Jun 4, 2026 कैलिया थाना क्षेत्र से गुरुवार सुबह 8 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि कैलिया में अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने आई एक महिला पर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता यशोदा ने आरोप लगाया कि एक महिला ने धारदार हथियार से हमला कर उसका कान फाड़ दिया और कान में पहना सोने का बूंदा छीन लिया। साथ ही पेट में लात-घूंसों से मारपीट की गई।