कासगंज: जाटऊ गांव में रहने वाले युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल से अलीगढ़ किया गया रेफर, रास्ते में हुई मौत
अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव जाटऊ के 26 वर्षीय युवक अखिलेश की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया था। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम को भेजा है। युवक पत्नी से विबाद के बाद पहुंचा नगला धुरी पहुंचा था।