गुमला: गुमला में गैस उपयोग को लेकर सघन जांच, सभी प्रतिष्ठानों में नियमों का पालन मिला
Gumla, Gumla | Apr 1, 2026 प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संगीता केरकेट्टा द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न होटलों, ठेलों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बुधवार की शाम औचक छापेमारी कर निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई घरेलू रसोई गैस के अवैध उपयोग पर रोक लगाने तथा गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।