सिराथू: कोखराज इलाके से एसटीएफ और पुलिस ने 2 लोगों को 1 क्विंटल 2 किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार
कोखराज थाना इलाके से रविवार को एसटीएफ और कोखराज पुलिस ने मिलकर दो लोगों को एक कुंटल 2 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए लोगों में एक मैनपुरी का तो दूसरा उड़ीसा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उड़ीसा से गांजा तस्करी के लिए लाया गया था।बाहरी लोगों के शामिल होने के कारण एसटीएफ और पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क की तलाश में जुट गई है।