चूरू: राजकीय लोहिया कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन, परीक्षा तिथि बढ़ाने और मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग
Churu, Churu | Jul 24, 2026 चूरू के राजकीय लोहिया कॉलेज में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और प्राचार्य के माध्यम से महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के परीक्षा नियंत्रक के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाने और महाविद्यालय की मूलभूत समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई।