बखरी प्रखंड के बीआरसी में हेड मास्टर की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय पदाधिकारी ने हेड मास्टर के साथ बैठक कर विद्यालय के पठन-पाठन सुनिश्चित करने एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि पर आवश्यक निर्देश दिया। कंपोजिट ग्रांट की राशि खर्च करने एफएलएन किट के उपयोग आदि पर चर्चा की गई।