बिजनौर: मंडावर के मोहल्ला बंजारान से एक बुज़ुर्ग व्यक्ति रहस्यमय ढंग से हुआ लापता, जांच में जुटी पुलिस
Bijnor, Bijnor | May 14, 2024 बिजनौर जनपद के कस्बा मंडावर के मोहल्ला बंजारान में 24 घंटे पूर्व शमी अहमद नाम का के व्यक्ति रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गए। गायब होने के बाद परिजनों ने सभी जगह तलाश किया लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति नहीं मिल पाए बाद में परिजनों ने पुलिस में जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। जिसको लेकर पुलिस गायब हुए व्यक्ति को तलाश करने में जुटी हुई है