जांजगीर: 21 जून को भीमा तालाब में होगा सामूहिक योगाभ्यास, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे मुख्य अतिथि
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास सुबह 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रखी गई है।कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।