भुसावर: भुसावर स्कूल में खुला शौचालय टैंक, बदबू और असामाजिक गतिविधियों से छात्र परेशान
भरतपुर जिले के भुसावर क्षेत्र स्थित सलेमपुर खुर्द के परशुराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुलभ शौचालय का टैंक खुला होने से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। विद्यालय परिसर से सटे इस टैंक से उठ रही दुर्गंध के कारण कक्षाओं में बैठना मुश्किल हो गया है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।