अटेर: शाहपुरा गांव में अज्ञात चोर ने एक घर को निशाना बनाकर सोने चांदी के जेवरात चुराकर घटना को दिया अंजाम पुलिस ने दर्ज की FIR
Ater, Bhind | Jul 9, 2026 भिंड के बरोही थाना इलाके के शाहपुरा गांव में अज्ञात चोर ने एक घर को निशाना बनाकर घर में रखे सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी चुराकर घटना को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गया इस बात की शिकायत पीड़ित युवक ने आज गुरुवार के रोज शाम 5:00 बजे बरोही थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है