बछवारा: बछवारा गांव के विश्वकर्मा मंदिर के पास मोटरसाइकिल और साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार घायल
बछवारा गांव के विश्वकर्मा मंदिर के समीप मोटरसाइकिल एवं साइकिल में जबरदस्त टक्कर हो गई।जिसमें साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उक्त घटना मंगलवार को दिन के चार बजे की है।व्यक्ति सत्संग से वापस अपने घर लौट रहा था।प्रारंभिक ईलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।