अरनोद: देवल्दी में ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर चला बुलडोजर, सरकारी चारागाह भूमि से हटाया गया कब्जा
प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग तस्करी के आरोपी उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर बुलडोजर चलाया। सरकारी चारागाह भूमि पर बने करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के इस फार्महाउस को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इससे पहले आरोपी और उसके परिजनों के नाम पर करीब 2 करोड़ 78 लाख रुपये