बंजरिया: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गदरिया के पास सोमवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से 45 वर्षीय महिला की मौत हुई
रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गदरिया के पास सोमवार रात अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पीटल भेज दी। थानाध्यक्ष धनन्जय कुमार ने बताया कि मृत महिला हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरपुर राय के मुस्तफा मिया की 45 वर्षीय पत्नी कमरून नेशा उर्फ बेबी खातुन थी।