फुलवरिया: सवनहीं पट्टी गांव में वर्षों पुराने जर्जर मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर एक युवती जख्मी
श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही पट्टी गांव में गुरुवार की दोपहर 1:00 वर्षों पुराना जर्जर मकान का छत अचानक तेज आवाज के साथ भरभराकर नीचे गिर गया। इस दौरान मलबे के नीचे दबने से एक युवती जख्मी हो गई। घायल युवती की पहचान गांव के अमरनाथ मिश्रा की 22 वर्षीय पुत्री गोल्डी मिश्रा के रूप में हुई है। इस घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया।