वायरल वीडियो के बाद दरोगा पर गिरी गाज, शिव कुमार द्विवेदी सस्पेंड
कानपुर के बिल्हौर-ककवन क्षेत्र में व्यापारी को पुलिस की गाड़ी में बैठाने को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए।
आरोप है कि दरोगा शिव कुमार द्विवेदी ने व्यापारी को पुलिस की गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया। दरोगा पर शराब के नशे में होने के आरोप भी लगाए गए थे।
वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर उपनिरीक्षक शिव कुमार द्विवेदी को निलंबित कर दिया गया है।
अब मामले में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
.
#Kanpur #Bilhaur #Kakwan #KanpurNews #UPPolice PoliceAction
Mathura, Mathura | Sep 26, 2026