ब्रह्मपुर: व्यासी पुल के पास गंगा में डूबा युवक लापता, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं, मुंडन समारोह में आया था
व्यासी पुल के समीप गंगा नदी में डूबे एक युवक का 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। लापता युवक की पहचान भोजपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबहा पंचायत के मैनपुरी गांव निवासी सोनू कुमार उपाध्याय के रूप में हुई है। वह हरिद्वार में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और अपने मामा के घर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने घर आया था।