कुरूद: खाद की किल्लत पर कांग्रेस करेगी चक्काजाम: तारिणी चंद्राकर
Kurud, Dhamtari | May 20, 2026 प्रदेश में खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले ही प्रदेश भर में रासायनिक खाद (यूरिया और डीएपी) की भारी किल्लत को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। कहा कि साय सरकार की 'गलत खाद नीति' और कुप्रबंधन ने 'धन्हा धमतरी कहे जाने वाले जिले के किसानों को संकट में डाल दिया है।