महोबा: कबरई के चंद्रावल रोड पर बंद खदान में मिला 26 वर्षीय युवक का शव, वह गुरुवार से था लापता
Mahoba, Mahoba | Oct 16, 2026 चंद्रावल रोड पर बंद पड़ी पहाड़ खदान के पानी में 26 वर्षीय बाराती प्रजापति उर्फ विजय का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह गुरुवार दोपहर से लापता था। शुक्रवार शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक के पिता भूरा प्रजापति के मुताबिक, उनका बेटा शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।