कुर्था: गायत्री शक्ति पीठ की प्रथम वर्षगाँठ पर दो दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ
Kurtha, Arwal | Apr 19, 2026 कुर्था स्थित गायत्री शक्ति पीठ में प्रथम वर्षगाँठ के अवसर पर दो दिवसीय गायत्री महायज्ञ” का भव्य आयोजन रविवार, 19 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शुरू हुआ।सुबह प्रभात फेरी एवं भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मोतीपुर सूर्य मंदिर से प्रारंभ होकर कुर्था राणानगर होते हुए गायत्री शक्ति पीठ परिसर तक पहुंची।