बरियातु: बरनी ग्राम मे जंगली हाथियों ने घर, चहार दिवारी समेत फसलों को पहुंचा नुकसान
बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत साल्वे पंचायत के बरनी ग्राम में बीते रात हाथियों के झुंड ने एक सप्ताह के अंदर तीसरी बार एक दर्जन से भी अधिक किसानों के मकई,बैगन व फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया। बरनी निवासी किसान मंगर गंझू का 01 एकड़ में,कोल्हा गंझू,पार्वती देवी,परमेशर गंझू,कमलेश गंझू,विकास गंझू,अजय गंझू,रुबिया मसोमात,बालचन्द गंझू के फसलों को नुकसान पहुंचाया l