बक्सर: रामरेखा घाट पर सिंगल यूज पॉलिथीन बैन, उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना
Buxar, Buxar | Apr 26, 2026 बक्सर के ऐतिहासिक रामरेखा घाट को सिंगल यूज पॉलिथीन मुक्त किया जाएगा। नगर परिषद ने गंगा और घाट की पवित्रता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया है। कार्यपालक पदाधिकारी कुमार रित्विक ने निर्देश जारी किए हैं। मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने यहां रेखा खींची थी। ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल होने के कारण प्रशासनिक स्तर पर इसे विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।