अशोक नगर: कुरायला गांव में पॉलिथीन जलाकर टंकी जोड़ रहा युवक झुलसा, जिला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के कुरायला गांव में युवक पॉलिथीन जलाकर टंकी जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक से उसकी टॉविल में आग लग गई। जिससे झुलस गया। जानकारी के अनुसार कुरायला गांव निवासी सतीश पुत्र इमरत सिंह जाटव उम्र 24 वर्ष शनिवार को दोपहर 12:00 बजे अपने घर पर पॉलिथीन से टांकी जोड़ रहा था। तभी उसकी टॉविल में आग लगने से वह झुलस गया।