सैदपुर: सादात के बीईओ सीताराम यादव पर गिरी गाज, शिकायतों के बाद बीएसए ने किया मुख्यालय से सम्बद्ध
सादात ब्लॉक क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनके स्थान पर मनिहारी के खंड शिक्षा अधिकारी हेमवंत कुमार को सादात का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार की देर रात यह कार्रवाई की।