जगदलपुर: हैदराबाद में माओवादियों का बड़ा सरेंडर, बटालियन-1 कमांडर सोढ़ी केसा समेत 14 ने डाले हथियार
तेलंगाना एसआईबी द्वारा इन माओवादियों को हैदराबाद लाया गया है, जहां वे फिलहाल एसआईबी कार्यालय में मौजूद हैं। जल्द ही पुलिस अधिकारियों के सामने इनका औपचारिक आत्मसमर्पण कराया जाएगा. आत्मसमर्पण करने वालों में सोढ़ी केसा के अलावा मंगथु, महेंद्र, मिडियम रिंकू, पोडियम चांदरी, गोंसे भीमे, मड़काम नरेश, पूनेम ऐथे, सोढ़ी भीमा जो सोढ़ी केसा का गार्ड बताया जा रहा है।