दमोह: पीएम मत्स्य संपदा बीमा: मछुआरों का होगा दुर्घटना बीमा, मत्स्य अधिकारी ने 2 दिन में जानकारी जमा करने के निर्देश दिए
Damoh, Damoh | May 7, 2026 दमोह प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत मछुआरों के दुर्घटना बीमा के लिए मत्स्य विभाग ने दमोह, तेन्दुखेड़ा और जबेरा विकासखंड के मछुआ सहकारी समितियों, समूहों और पट्टाधारकों को दो दिन में जानकारी जमा करने के निर्देश दिए हैं। मत्स्य निरीक्षक ने बताया कि 1 जून 2026 से 31 मई 2027 तक बीमा किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित प्रारूप में जानकारी देना अनिवार्य है।