Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image
image

#HardoiPolice हरदोई पुलिस द्वारा ''ऑपरेशन स्माइल'' अभियान के अन्तर्गत माह जून में कुल-141 गुमशुदा एवं अपहृताओं को बरामद किया गया – @Igrangelucknow @adgzonelucknow @dgpup @Uppolice https://t.co/Htw5oA2kuY

Hardoi, Uttar Pradesh | Jul 1, 2026

MORE NEWS

“गरीब का रास्ता बंद, प्रशासन मौन?” हरदोई में दबंगई और अवैध खनन का बड़ा आरोप
.
#हरदोई: जनपद की तहसील सण्डीला के ग्राम भटपुर में एक गरीब परिवार के साथ कथित दबंगई और अवैध खनन का मामला सामने आने से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित गयाबक्स सिंह पुत्र स्व. जगतजीत सिंह ने जिलाधिकारी हरदोई को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गाँव के ही दबंग सर्वेश सिंह पुत्र भारत सिंह ने 29 जून 2026 की रात जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए भारी मात्रा में मिट्टी डलवाकर उनके घर के सामने बरसाती पानी का मुख्य निकास पूरी तरह बंद कर दिया।
पीड़ित का कहना है कि रातों-रात लगभग 20 ट्रॉली मिट्टी डालकर पानी के रास्ते को पाट दिया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई है। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी भी दी गई।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर रातभर जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली चलती रहीं, अवैध खनन होता रहा, लेकिन जिम्मेदार विभाग और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी?
पीड़ित परिवार ने डायल 112 और थाना अतरौली में शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, कई बार एसडीएम सण्डीला से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द पानी निकासी का रास्ता नहीं खुलवाया गया तो बरसात के दौरान गरीब परिवार का घर तालाब बन सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल न्याय अनुसार हस्तक्षेप की मांग की है।
पीड़ित परिवार ने कहा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
अब बड़ा सवाल —क्या प्रशासन गरीब की फरियाद सुनेगा?क्या अवैध खनन और दबंगई पर कार्रवाई होगी? या फिर पीड़ित परिवार यूँ ही न्याय के लिए भटकता रहेगा?
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

“गरीब का रास्ता बंद, प्रशासन मौन?” हरदोई में दबंगई और अवैध खनन का बड़ा आरोप . #हरदोई: जनपद की तहसील सण्डीला के ग्राम भटपुर में एक गरीब परिवार के साथ कथित दबंगई और अवैध खनन का मामला सामने आने से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित गयाबक्स सिंह पुत्र स्व. जगतजीत सिंह ने जिलाधिकारी हरदोई को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गाँव के ही दबंग सर्वेश सिंह पुत्र भारत सिंह ने 29 जून 2026 की रात जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए भारी मात्रा में मिट्टी डलवाकर उनके घर के सामने बरसाती पानी का मुख्य निकास पूरी तरह बंद कर दिया। पीड़ित का कहना है कि रातों-रात लगभग 20 ट्रॉली मिट्टी डालकर पानी के रास्ते को पाट दिया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई है। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी भी दी गई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर रातभर जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली चलती रहीं, अवैध खनन होता रहा, लेकिन जिम्मेदार विभाग और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी? पीड़ित परिवार ने डायल 112 और थाना अतरौली में शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, कई बार एसडीएम सण्डीला से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द पानी निकासी का रास्ता नहीं खुलवाया गया तो बरसात के दौरान गरीब परिवार का घर तालाब बन सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल न्याय अनुसार हस्तक्षेप की मांग की है। पीड़ित परिवार ने कहा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। अब बड़ा सवाल —क्या प्रशासन गरीब की फरियाद सुनेगा?क्या अवैध खनन और दबंगई पर कार्रवाई होगी? या फिर पीड़ित परिवार यूँ ही न्याय के लिए भटकता रहेगा? #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jul 1, 2026

बेनीगंज कुर्सी रोड-बालामऊ मार्ग बना जानलेवा, गहरे गड्ढों और जलभराव से जनता त्रस्त
.
#हरदोई: बेनीगंज मेन रोड बस स्टॉप से कुर्सी रोड होते हुए बालामऊ मार्ग तक जाने वाली सड़क इन दिनों क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है। सड़क की हालत इतनी बदहाल हो गई है कि अब यह मार्ग सड़क कम और गहरे गड्ढों का जाल अधिक दिखाई देता है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और जलभराव के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, बाइक चालकों, ई-रिक्शा संचालकों तथा ग्रामीणों का निकलना बेहद जोखिम भरा हो गया है। बरसात शुरू होते ही हालात और भयावह हो गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर के कुर्सी रोड मार्ग पर हाल ही में जल निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान सड़क के दोनों किनारों से निकाली गई मिट्टी को हटाने के बजाय सड़क पर ही छोड़ दिया गया। इससे पूरी सड़क फिसलन भरी और खतरनाक बन गई है। हल्की बारिश के बाद भी कीचड़ और पानी जमा हो जाता है, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती। इसी वजह से आए दिन बाइक और ई-रिक्शा चालक गड्ढों में फंसकर गिर रहे हैं। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग माना जाता है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी और ग्रामीण इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन सड़क की जर्जर हालत ने सभी की परेशानी बढ़ा दी है। लोगों को मजबूरन खराब रास्ते की वजह से समय बर्बाद करना पड़ रहा है, वहीं वाहन भी आए दिन खराब हो रहे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान अलग झेलना पड़ रहा है।
जलभराव और गंदगी के कारण आसपास के इलाकों में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। बदबू और कीचड़ से स्थानीय लोग परेशान हैं। नागरिकों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और प्रशासन को सड़क की बदहाली से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर विभागीय जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अभियंता का कहना है कि यह सड़क नगर पंचायत के अधीन आती है, इसलिए विभाग निर्माण कार्य नहीं करा सकता। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष पुत्र प्रतिनिधि रूपेश अंजना का कहना है कि सड़क अभी तक लोक निर्माण विभाग द्वारा नगर पंचायत को हैंडओवर नहीं की गई है, जिसके चलते नगर पंचायत मरम्मत कराने में असमर्थ है। दोनों विभागों के बीच जिम्मेदारी टालने के खेल में आम जनता पिस रही है।
नगर क्षेत्रवासियों में प्रशासन की इस लापरवाही को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग केवल एक-दूसरे पर दोष मढ़ने में लगे हैं, जबकि जनता रोज जान जोखिम में डालकर इस सड़क से गुजरने को मजबूर है। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन, नगर पंचायत और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि तत्काल सड़क की मरम्मत कराकर गड्ढों को भरा जाए और स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले लोगों को राहत मिल सके।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

बेनीगंज कुर्सी रोड-बालामऊ मार्ग बना जानलेवा, गहरे गड्ढों और जलभराव से जनता त्रस्त . #हरदोई: बेनीगंज मेन रोड बस स्टॉप से कुर्सी रोड होते हुए बालामऊ मार्ग तक जाने वाली सड़क इन दिनों क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है। सड़क की हालत इतनी बदहाल हो गई है कि अब यह मार्ग सड़क कम और गहरे गड्ढों का जाल अधिक दिखाई देता है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और जलभराव के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, बाइक चालकों, ई-रिक्शा संचालकों तथा ग्रामीणों का निकलना बेहद जोखिम भरा हो गया है। बरसात शुरू होते ही हालात और भयावह हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर के कुर्सी रोड मार्ग पर हाल ही में जल निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान सड़क के दोनों किनारों से निकाली गई मिट्टी को हटाने के बजाय सड़क पर ही छोड़ दिया गया। इससे पूरी सड़क फिसलन भरी और खतरनाक बन गई है। हल्की बारिश के बाद भी कीचड़ और पानी जमा हो जाता है, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती। इसी वजह से आए दिन बाइक और ई-रिक्शा चालक गड्ढों में फंसकर गिर रहे हैं। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग माना जाता है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी और ग्रामीण इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन सड़क की जर्जर हालत ने सभी की परेशानी बढ़ा दी है। लोगों को मजबूरन खराब रास्ते की वजह से समय बर्बाद करना पड़ रहा है, वहीं वाहन भी आए दिन खराब हो रहे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान अलग झेलना पड़ रहा है। जलभराव और गंदगी के कारण आसपास के इलाकों में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। बदबू और कीचड़ से स्थानीय लोग परेशान हैं। नागरिकों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और प्रशासन को सड़क की बदहाली से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर विभागीय जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अभियंता का कहना है कि यह सड़क नगर पंचायत के अधीन आती है, इसलिए विभाग निर्माण कार्य नहीं करा सकता। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष पुत्र प्रतिनिधि रूपेश अंजना का कहना है कि सड़क अभी तक लोक निर्माण विभाग द्वारा नगर पंचायत को हैंडओवर नहीं की गई है, जिसके चलते नगर पंचायत मरम्मत कराने में असमर्थ है। दोनों विभागों के बीच जिम्मेदारी टालने के खेल में आम जनता पिस रही है। नगर क्षेत्रवासियों में प्रशासन की इस लापरवाही को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग केवल एक-दूसरे पर दोष मढ़ने में लगे हैं, जबकि जनता रोज जान जोखिम में डालकर इस सड़क से गुजरने को मजबूर है। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन, नगर पंचायत और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि तत्काल सड़क की मरम्मत कराकर गड्ढों को भरा जाए और स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले लोगों को राहत मिल सके। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jul 1, 2026

भगवान परशुराम के जयघोष से गूंजा रामपुर गांव, भव्य मूर्ति स्थापना एवं शोभायात्रा कार्यक्रम संपन्न
.
#हरदोई: जनपद के थाना क्षेत्र बघौली अंतर्गत ग्राम रामपुर में कई माह के लंबे संघर्ष और प्रशासनिक अनुमति मिलने के उपरांत भगवान परशुराम जी की भव्य मूर्ति स्थापना एवं अनावरण कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हिंदू संगठनों के दर्जनों पदाधिकारियों, क्षेत्रीय नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं भगवान परशुराम भक्तों की उपस्थिति रही। पूरा क्षेत्र “जय परशुराम” और “परशुराम अमर रहें” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व रामपुर से बघौली रेलवे क्रॉसिंग होते हुए मुख्य बघौली चौराहे तक एक विशाल एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु भगवा ध्वज हाथों में लिए भगवान परशुराम के भजनों और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा का समापन पुनः कार्यक्रम स्थल पर हुआ, जहां वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापना और अनावरण कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
मंच पर उपस्थित विभिन्न हिंदू संगठनों एवं ब्राह्मण समाज के नेताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज में एकता, धर्म और संस्कृति की रक्षा पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम केवल ब्राह्मण समाज ही नहीं बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने देश की आजादी से लेकर आज तक हर सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया है तथा भविष्य में भी समाज को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए संकल्पित रहेगा।
वक्ताओं ने समाज में फैल रही जातीय विद्वेष की भावना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आपसी भेदभाव और जातिवाद से समाज कमजोर होता है। उन्होंने सामाजिक समरसता, संगठन और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कई वक्ताओं ने वर्तमान सामाजिक एवं संवैधानिक मुद्दों पर भी अपने विचार रखे तथा समाज के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए जागरूक रहने की बात कही।
कार्यक्रम स्थल पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरे समय कार्यक्रम में मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापना के इस ऐतिहासिक अवसर ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं में नई ऊर्जा और धार्मिक चेतना का संचार किया। देर शाम तक भक्ति गीतों, जयकारों और श्रद्धा के माहौल से पूरा रामपुर गांव भक्तिमय बना रहा।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

भगवान परशुराम के जयघोष से गूंजा रामपुर गांव, भव्य मूर्ति स्थापना एवं शोभायात्रा कार्यक्रम संपन्न . #हरदोई: जनपद के थाना क्षेत्र बघौली अंतर्गत ग्राम रामपुर में कई माह के लंबे संघर्ष और प्रशासनिक अनुमति मिलने के उपरांत भगवान परशुराम जी की भव्य मूर्ति स्थापना एवं अनावरण कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हिंदू संगठनों के दर्जनों पदाधिकारियों, क्षेत्रीय नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं भगवान परशुराम भक्तों की उपस्थिति रही। पूरा क्षेत्र “जय परशुराम” और “परशुराम अमर रहें” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व रामपुर से बघौली रेलवे क्रॉसिंग होते हुए मुख्य बघौली चौराहे तक एक विशाल एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु भगवा ध्वज हाथों में लिए भगवान परशुराम के भजनों और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा का समापन पुनः कार्यक्रम स्थल पर हुआ, जहां वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापना और अनावरण कार्यक्रम संपन्न कराया गया। मंच पर उपस्थित विभिन्न हिंदू संगठनों एवं ब्राह्मण समाज के नेताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज में एकता, धर्म और संस्कृति की रक्षा पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम केवल ब्राह्मण समाज ही नहीं बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने देश की आजादी से लेकर आज तक हर सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया है तथा भविष्य में भी समाज को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए संकल्पित रहेगा। वक्ताओं ने समाज में फैल रही जातीय विद्वेष की भावना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आपसी भेदभाव और जातिवाद से समाज कमजोर होता है। उन्होंने सामाजिक समरसता, संगठन और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कई वक्ताओं ने वर्तमान सामाजिक एवं संवैधानिक मुद्दों पर भी अपने विचार रखे तथा समाज के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए जागरूक रहने की बात कही। कार्यक्रम स्थल पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरे समय कार्यक्रम में मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापना के इस ऐतिहासिक अवसर ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं में नई ऊर्जा और धार्मिक चेतना का संचार किया। देर शाम तक भक्ति गीतों, जयकारों और श्रद्धा के माहौल से पूरा रामपुर गांव भक्तिमय बना रहा। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jul 1, 2026

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने दे डाली हरिद्वार ने तैनात पुलिस कर्मियों को चेतावनी 2027 के बाद स्वागत करेंगें

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने दे डाली हरिद्वार ने तैनात पुलिस कर्मियों को चेतावनी 2027 के बाद स्वागत करेंगें

Hardoi, Hardoi | Jul 1, 2026

(हरदोई): चटनी पैर पर गिरने का विरोध करने पर दबंगों का तांडव; दिहाड़ी मजदूर को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा,पुलिस के संरक्षण में घूम रहे आरोपी

हरदोई (उत्तर प्रदेश), 01 जुलाई 2026: जनपद के थाना हरियावाँ इलाके में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों ने एक दिहाड़ी मजदूर की बेरहमी से पिटाई कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि पूरी वारदात पुलिस की मौजूदगी में हुई,लेकिन खाकी मूकदर्शक बनी रही। पीड़ित की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है,जबकि पुलिस पर आरोपियों को खुला संरक्षण देने के संगीन आरोप लग रहे हैं।

समोसे की चटनी गिरने पर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, हरियावाँ थाना क्षेत्र के ग्राम उतरा निवासी धीरज सिंह पुत्र दिनेश सिंह चौहान मजदूरी करके अपने गाँव लौट रहा था। रास्ते में आठवाँ मील के पास वह एक दुकान पर समोसा खाने के लिए रुका। धीरज ने जब दुकान संचालक रामजी गुप्ता से चटनी मांगी, तो चटनी डालते समय वह पीड़ित के पैर पर गिर गई। जब धीरज ने इस लापरवाही का विरोध किया, तो मामूली सी बात पर दुकानदार और उसके साथी आगबबूला हो गए।

लाठी-डंडों से किया जानलेवा हमला, बेहोश होने पर छोड़ा 

आरोप है कि इतनी सी बात पर दुकान संचालक रामजी गुप्ता, बृजकिशोर गुप्ता, सत्यम गुप्ता (पुत्र बृजकिशोर) और कालिया (पुत्र बृजकिशोर गुप्ता) ने लाठी-डंडे निकालकर पीड़ित धीरज सिंह पर जानलेवा हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए पीड़ित ने मौके से भागने की बहुत कोशिश की, लेकिन दबंगों के सिर पर खून सवार था। उन्होंने धीरज को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर तब तक बेरहमी से पीटा, जब तक वह लहूलुहान होकर बेहोश नहीं हो गया।

मौके पर मौजूद थी पुलिस, फिर भी नहीं पसीजा दिल

परिजनों का आरोप है कि जब दबंग धीरज को बेरहमी से पीट रहे थे, तब मौके पर पुलिस मौजूद थी। इसके बावजूद दबंगों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे पुलिस के सामने ही लाठियां बरसाते रहे। पीड़ित के बेहोश होने के बाद पुलिस उसे उठाकर थाने ले गई, जहाँ से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) हरियावाँ भेजा गया। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे हरदोई ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने उसे वहाँ भर्ती तो कराया, लेकिन कुछ ही देर बाद रात के अंधेरे में डॉक्टरों को बिना बताए पीड़ित को वापस थाने ले आई। फिलहाल पीड़ित की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

थाना प्रभारी का रसोइया बताया जा रहा आरोपी, कार्रवाई पर उठे सवाल

क्षेत्र में चर्चा है कि हमलावर बेहद दबंग किस्म के व्यक्ति हैं और उनके खिलाफ हरियावाँ थाने में पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। स्थानीय सूत्रों और परिजनों के अनुसार, मुख्य आरोपियों में शामिल सत्यम गुप्ता हरियावाँ थाना प्रभारी का बेहद करीबी है और थाने में उनका खाना बनाता है। इसी रसूख और खाकी के खुले संरक्षण के कारण पीड़ित परिवार को न्याय की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने और अपराधियों को बचाने का पूरा प्रयास कर रही है
न्यूज बना दे संशोधन हैं
City News 24 Live   UP Police Hardoi Police

(हरदोई): चटनी पैर पर गिरने का विरोध करने पर दबंगों का तांडव; दिहाड़ी मजदूर को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा,पुलिस के संरक्षण में घूम रहे आरोपी हरदोई (उत्तर प्रदेश), 01 जुलाई 2026: जनपद के थाना हरियावाँ इलाके में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों ने एक दिहाड़ी मजदूर की बेरहमी से पिटाई कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि पूरी वारदात पुलिस की मौजूदगी में हुई,लेकिन खाकी मूकदर्शक बनी रही। पीड़ित की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है,जबकि पुलिस पर आरोपियों को खुला संरक्षण देने के संगीन आरोप लग रहे हैं। समोसे की चटनी गिरने पर शुरू हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, हरियावाँ थाना क्षेत्र के ग्राम उतरा निवासी धीरज सिंह पुत्र दिनेश सिंह चौहान मजदूरी करके अपने गाँव लौट रहा था। रास्ते में आठवाँ मील के पास वह एक दुकान पर समोसा खाने के लिए रुका। धीरज ने जब दुकान संचालक रामजी गुप्ता से चटनी मांगी, तो चटनी डालते समय वह पीड़ित के पैर पर गिर गई। जब धीरज ने इस लापरवाही का विरोध किया, तो मामूली सी बात पर दुकानदार और उसके साथी आगबबूला हो गए। लाठी-डंडों से किया जानलेवा हमला, बेहोश होने पर छोड़ा आरोप है कि इतनी सी बात पर दुकान संचालक रामजी गुप्ता, बृजकिशोर गुप्ता, सत्यम गुप्ता (पुत्र बृजकिशोर) और कालिया (पुत्र बृजकिशोर गुप्ता) ने लाठी-डंडे निकालकर पीड़ित धीरज सिंह पर जानलेवा हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए पीड़ित ने मौके से भागने की बहुत कोशिश की, लेकिन दबंगों के सिर पर खून सवार था। उन्होंने धीरज को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर तब तक बेरहमी से पीटा, जब तक वह लहूलुहान होकर बेहोश नहीं हो गया। मौके पर मौजूद थी पुलिस, फिर भी नहीं पसीजा दिल परिजनों का आरोप है कि जब दबंग धीरज को बेरहमी से पीट रहे थे, तब मौके पर पुलिस मौजूद थी। इसके बावजूद दबंगों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे पुलिस के सामने ही लाठियां बरसाते रहे। पीड़ित के बेहोश होने के बाद पुलिस उसे उठाकर थाने ले गई, जहाँ से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) हरियावाँ भेजा गया। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे हरदोई ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने उसे वहाँ भर्ती तो कराया, लेकिन कुछ ही देर बाद रात के अंधेरे में डॉक्टरों को बिना बताए पीड़ित को वापस थाने ले आई। फिलहाल पीड़ित की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी का रसोइया बताया जा रहा आरोपी, कार्रवाई पर उठे सवाल क्षेत्र में चर्चा है कि हमलावर बेहद दबंग किस्म के व्यक्ति हैं और उनके खिलाफ हरियावाँ थाने में पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। स्थानीय सूत्रों और परिजनों के अनुसार, मुख्य आरोपियों में शामिल सत्यम गुप्ता हरियावाँ थाना प्रभारी का बेहद करीबी है और थाने में उनका खाना बनाता है। इसी रसूख और खाकी के खुले संरक्षण के कारण पीड़ित परिवार को न्याय की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने और अपराधियों को बचाने का पूरा प्रयास कर रही है न्यूज बना दे संशोधन हैं City News 24 Live UP Police Hardoi Police

Hardoi, Hardoi | Jul 1, 2026