मझगवां: पिण्डरा पेट्रोल पंप के पास अनाज से लदा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे
सतना चित्रकूट हाइवे के पिण्डरा के पास हुआ सड़क हादसा, हादसे में अनाज से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, पलटने से अनाज सहित ट्रक सड़क पर बिखर गया, वहीं इस सड़क दुघर्टना में ट्रक चालक बाल बाल बचा, राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची मझगवां थाना पुलिस ने चालक को इलाज के लिए मझगवां अस्पताल में कराया भर्ती जहां चालक सहित परिचालक का इलाज जारी है।