मौजमाबाद: फागी क्षेत्र के मोहब्बतपुरा गांव में एक घर में घुसा सांप, परिवार में मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
फागी उपखंड क्षेत्र के मोहब्बतपुरा गांव में एक घर में सांप घुस जाने से परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित रेस्क्यू कर सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। घटना के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, मोहब्बतपुरा निवासी छितर मल गुर्जर के घर में अचानक सांप दिखाई देने पर परिजन घबरा गए।