लखीसराय: जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में राजस्व समन्वय समिति की बैठक आयोजित।
जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में राजस्व समन्वय समिति एवं आंतरिक संसाधन की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी रजनीकांत के द्वारा किया गया उक्त बैठक में एडीएम डीसीएलआर एवं जिले के सभी अंचलाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर पदाधिकारी को अहम निर्देश दिए गए