अटरू: कुंजेड़ में सामूहिक विवाह सम्मेलन में 21 जोड़े प्रणय सूत्र में बंधे
Atru, Baran | May 2, 2026 कुंजेड़ मुख्यालय पर वीर गुर्जर समाज का वैवाहिक सम्मेलन आयोजित किया गया।आयोजकों ने इस सम्मेलन की तैयारियां एक माह पूर्व शुरू कर दी थी। विवाह स्थल पर गर्मी के मौसम के चलते पानी के टैंकर व केम्परो की व्यवस्था की गई।सम्मेलन के आयोजक सुरेंद्र गुर्जर ने बताया कि आयोजन के लिए खेतों को समतल किया गया है। 21 जोड़े सप्तपदी फेरों से विवाहसूत्र में बंधे।