पिपरा: लभरा मोड़ पर पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान, वाहनों के कागजात व डिक्की की हुई सघन जांच
Pipra, Palamu | Jun 30, 2026 पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पीपरा थाना क्षेत्र के लभरा मोड़ पर एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया।अभियान का नेतृत्व पीपरा थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा एवं पथरा पिकेट प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।अभियान के दौरान सड़क से गुजरने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर उनके कागजात, डिक्की तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।