महोबा: जिला अस्पताल में अनोखा नजारा, स्नेक बाइट मरीज के साथ कोबरा और सपेरा भी पहुंचे
Mahoba, Mahoba | May 31, 2026 सांप के काटे एक युवक के साथ परिजन जहरीले कोबरा और सपेरे को भी अस्पताल ले पहुंचे। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ज्योराहा गांव निवासी रामहेत साहू को कथित तौर पर एक सपेरे द्वारा गले में डाले गए कोबरा ने काट लिया था। परिजन इलाज के लिए युवक को महोबा लाए और सांप की पहचान के लिए सपेरे व कोबरा को भी साथ ले आए। डॉक्टरों ने युवक को भर्ती कर उपचार शुरू किया।