त्योंदा: अवैध शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन
Tyonda, Vidisha | Apr 13, 2026 त्योंदा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में लंबे समय से फल-फूल रहे अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। सोमवार दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में थाना पहुंचे ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को एक औपचारिक आवेदन सौंपकर इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांवों में अवैध शराब की सुलभ उपलब्धता के कारण आए दिन लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं