बड़हिया: बड़हिया थाना में अपहृता प्राथमिकी के 48 घंटे में सकुशल हुई दस्तयाब, अभियुक्त हिरासत में
बड़हिया थाना कांड संख्या 144/ 26 मामले में अपहृता प्राथमिकी के 48 घंटे में सकुशल दस्तयाब हुई, शनिवार अपराह्न 1:12 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है. बड़हिया थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी लापता थी.3 जून 2026 को बड़हिया थाना में मामले के प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.जिसमें गांव के ही पांच लोग नामजद हैं.