टिमरनी: टिमरनी में महिला के अंधे कत्ल और लूट का खुलासा, 7 दिन में आरोपी गिरफ्तार
Timarni, Harda | Aug 31, 2026 थाना टिमरनी पुलिस ने 24 अगस्त को हुई 57 वर्षीय महिला पुष्पा बाई की हत्या और लूट के मामले का महज सात दिन में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आज 31 अगस्त दोपहर 1 बजे टिमरनी पुलिस के मुताबिक, पुष्पा बाई वार्ड नंबर 7 में अपने पुराने मकान में अकेली रहती थीं। 24 अगस्त की सुबह उनका शव घर के अंदर पलंग पर मिला था। महिला के गले में बिजली का तार कसा हुआ था।