बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम और सीडीओ ने किया सम्मानित
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में जनपद में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीएम सीडीओ वह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मेधावी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।