तुलसीपुर: गौरा चौराहा थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले 1 वांछित अभियुक्त को परसा मोड़ से किया गिरफ्तार
23 मई शुक्रवार लगभग शाम 7 बजे थाना गौरा चौराहा पुलिस द्वारा बीएनएस व 3/4 पॉस्को एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आकाश मिश्रा निवासी मुडिला नौबस्ता थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर को परसा मोड निकट HP पेट्रोल पंप थाना गौरा चौराहा से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को वास्ते रिमांड न्यायालय रवाना किया गया ।