तुलसीपुर: भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र अमौली में पुलिस ने वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत की पैदल गश्त और गोष्ठी
23 मई शुक्रवार 5 बजे भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के अमौली में पुलिस द्वारा सीमा क्षेत्र में वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत पैदल गस्त करते हुए गांव में गोष्ठी की गई। सीमा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं गतिविधियों पर तत्काल पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल को सूचना देने को कहा गया एवं संदिग्ध गतिविधि स्थिति व व्यक्ति की पहचान के बारे में जानकारी दी गई।