तुलसीपुर: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के दृष्टिगत कोहरगड्डी में ग्राम सुरक्षा समिति के साथ पुलिस ने की बैठक, सीमा पर की गश्त
22 मई गुरुवार 3:00 बजे भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा पैदल गस्त करते हुए कोहरगड्डी एवं कुकुरभुकवा में ग्राम सुरक्षा समिति के साथ बैठक किया गया। सीमा पर अवांछनीय गतिविधियों को रोकने हेतु वार्ता किया गया साथ ही किसी भी प्रकार के अवांछनीय गतिविधि एवं व्यक्ति के दिखाई पड़ने पर तत्काल पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल को सूचित करने को कहा गया।