तुलसीपुर: तुलसीपुर विधायक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलरामपुर रेलवे स्टेशन के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में लिया भाग
22 मई गुरुवार 10 बजे विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत बलरामपुर रेलवे स्टेशन के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्टेशन पर यात्रियों के लिए अत्यआधुनिक सुविधा विकसित की गई हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज इसका लोकार्पण कर देश के विकास में मील का पत्थर स्थापित किया गया है।