चानन: चानन क्षेत्र में बट सावित्री व्रत श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न
शनिवार को चानन प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न पंचायत में सुहागिन महिलाओं ने बट सावित्री व्रत श्रद्धा आस्था और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया. पूर्वाह्न 11 बजे महिलाएं बट वृक्ष के नीचे विधिवत पूजा करती नजर आई. यहां सुबह से ही महिलाएं नए वस्त्र धारण कर 16 श्रृंगार के साथ गांव के समीप बट वृक्ष के नीचे एकत्रित हो रही थी. विधि विधान के साथ पूजा की गई.