जरीडीह: तांतरी उत्तरी में विधायक प्रतिनिधि निरंजन मिश्रा के गृह प्रवेश व भजन में शामिल हुए बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह
तांतरी उतरी पंचायत स्थित विधायक प्रतिनिधि निरंजन मिश्रा के गृह प्रवेश व भजन समारोह में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर भजन का लुफ्त उठाया। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र समस्याओ व विकास योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने आने वाले कुछ दिनों में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास कर क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास करने की बात कही।